कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक Glasgow में अनावरण; ब्रेल लिपि पहली बार पदकों में राष्ट्रमंडल खेल 2026 पदक के बारे में जानें राष्ट्रमंडल खेल 2026 पदकों में ब्रेल लिपि और रूलेक्स त्रिभुज डिजाइन का दिखा अनूठा संगम, एक खास समारोह में हुआ अनावरण ग्लासगो 2026 में 10 खेलों और छह पैरा खेलों में कुल 215 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 मेडलका अनावरण कर दिया गया है। विजयी खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पदकों को बुधवार कोग्लासगो स्कूल ऑफ आर्ट(जीएसए) द्वारा आयोजित एक खास समारोह में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया। राष्ट्रमंडल खेलों के उप-संरक्षक, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, प्रिंस एडवर्ड की उपस्थिति में अनावरण किए गए इस पदक का डिजाइन बेहद खास है। यह विश्व में अपनी तरह का पहला मेडल है, जो ग्लासगो के प्रतिष्ठित स्थलों और उसके ऐतिहासिक प्रतीक चिन्हों से प्रेरित है। पुरस्कार विजेता कलाकार, डिजाइनर और निर्मातामिलित्सा मिलेंकोवाद्वारा डिजाइन किया गया, ग्लासगो 2026 पदक एक खास रूलेक्स त्रिकोण आकृति के जैसा है, जो एक विशेष ज्यामितीय डिजाइन है और इसे पहले देखे गए किसी भी पुरस्कार पदक से अलग बनाता है। जीएसए की रेजिडेंट कलाकार मिलित्सा मिलेंकोवा नेराष्ट्रमंडल खेल 2026पदक को डिजाइन करते समय शहर के प्रतीक चिन्ह और समृद्ध संस्कृति से प्रेरणा ली है। उन्होंने ब्रेल लिपि को भी शामिल किया - जो कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार इस्तेमाल की गई है - जिससे समावेशिता को सिर्फ शब्दों में नहीं बल्कि सही मायने में आकार दिया गया है। पदकों में फिनिस्टन क्रेन, 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने वाले स्थल, साथ ही ग्लासगो की औद्योगिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं जैसी चीजों को भी इसकी संरचनात्मक बारीकियों में शामिल किया है। खेलों का आधिकारिक टार्टन स्कॉटलैंड की मशहूर कपड़ों की डिजाइनर सिओभान मैकेंजी द्वारा डिजाइन किया गया है, जबकि सेंट्रल स्टेशन पर लॉन्गिन्स काउंटडाउन क्लॉक को जीएसए की ही ग्रेजुएट एग्नेस जोन्स ने बनाया है। इस बीच, ग्लासगो में उद्घाटन समारोह से पहले राष्ट्रमंडल खेल का दौरा कर रहे 74 किंग्स बैटन को ग्लासगो स्थित क्राफ्ट और कम्युनिटी गतिविधियों में शामिल सोशल एंटरप्राइज गैलगेल के टिम नॉर्मन द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है। ग्लासगो 2026 में 10 खेलों और छह पैरा खेलों में कुल 215 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें से सिर्फ पैरा खेलों में 47 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिससे यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे बड़ा पैरा गेम्स इवेंट बन जाएगा। राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चार स्थानों पर किया जाएगा। जबरदस्त रोमांच ❄️⛷️ का फिर से लुत्फ उठाएं। सभी रीप्ले, हाइलाइट्स और मेडल मोमेंट्स के लिए कभी भी फ्री में साइन अप करें। फोटो क्रेडिट 2026 Getty Images --- Source: https://www.olympics.com/hi/news/commonwealth-games-2026-medal-design-glasgow-unveiled sdDatePublished: 2026-05-02T02:30:00Z Topics: sport event, sport achievement, sport organisation, arts, culture, entertainment and media Locations: Glasgow