---
title: "IPL 2026 प्लेऑफ फाइनल अहमदाबाद में होगा; अहमदाबाद चौथी बार फाइनल की मेजबानी करेगा"
sdDatePublished: "2026-05-06T14:35:00Z"
source: "https://www.olympics.com/hi/news/indian-premier-league-ipl-2026-playoffs-venues-schedule"
topics:
  - name: "sport event"
    identifier: "medtop:20001108"
  - name: "cricket"
    identifier: "medtop:20000888"
  - name: "sport organisation"
    identifier: "medtop:20001125"
  - name: "sport venue"
    identifier: "medtop:20001126"
locations:
  - "Gujarat"
  - "India"
  - "Punjab"
  - "Himachal Pradesh"
  - "Karnataka"
---


IPL 2026 प्लेऑफ फाइनल अहमदाबाद में होगा; अहमदाबाद चौथी बार फाइनल की मेजबानी करेगा

आईपीएल 2026 प्लेऑफ शेड्यूल: 31 मई को अहमदाबाद में होगा इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल

आईपीएल 2026 प्लेऑफ शेड्यूल: 31 मई को अहमदाबाद में होगा इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल

क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 क्रमशः 27 और 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद केनरेंद्र मोदी स्टेडियममें खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को प्लेऑफ के वेन्यू और शेड्यूल का ऐलान करते हुए इसकी पुष्टि की।

अहमदाबाद पिछले पांच सीजन में चौथी बार IPL फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 का फाइनल भी इसी मैदान पर आयोजित हुआ था, जिससे यह वेन्यू बड़े मुकाबलों के लिए लगातार पसंदीदा बना हुआ है।

IPL 2026 प्लेऑफमें पहुंचने वाली चार टीमों का फैसला 24 मई को लीग स्टेज खत्म होने के बाद होगा।

प्वाइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच क्वालीफायर 1, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसी मैदान पर 29 मई को क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी, ताकि दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला हो सके।

IPL के बयान के मुताबिक, “फाइनल की मेजबानी पहले बेंगलुरु को दी गई थी, लेकिन स्थानीय फेडरेशन और प्रशासन की कुछ आवश्यकताओं के चलते, जो BCCI के तय दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थीं, वेन्यू को बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया।”

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का शेड्यूल

26 मई, मंगलवार:क्वालीफायर 1 (एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला)

27 मई, बुधवार: एलिमिनेटर (न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)

29 मई, शुक्रवार: क्वालीफायर 2 (न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़)

31 मई, रविवार: फाइनल (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल देश में विधानसभा चुनावों के चलते इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल तीन चरणों में जारी किया।

आईपीएल के पहले 20 मुकाबलों का शेड्यूल 11 मार्च को घोषित किया गया, जबकि लीग स्टेज के बाकी मैचों का पूरा शेड्यूल 26 मार्च को जारी किया गया।

क्या आपको क्रिकेट से प्यार है?🏏 "स्पोर्ट्स स्वैप इंडिया" ओरिजनल सीरीज को स्ट्रीम करने और भारतीय क्रिकेटरों को नए खेल आजमाते हुए देखने के लिए फ्री में साइन अप करें।