---
title: "भारत के अभय सिंह, वीर चोटरानी, रामित टंडन, वेलवन सेंथिल कुमार मिस्र के गीज़ा में विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026; भारत में लाइव स्ट्रीमिंग"
sdDatePublished: "2026-05-07T14:55:00Z"
source: "https://www.olympics.com/hi/news/world-squash-championships-2026-watch-live-streaming-india"
topics:
  - name: "sport"
    identifier: "medtop:15000000"
  - name: "sport event"
    identifier: "medtop:20001108"
  - name: "sport achievement"
    identifier: "medtop:20001301"
locations:
  - "Germany"
  - "Illinois"
  - "Giza"
  - "France"
  - "California"
  - "India"
---


भारत के अभय सिंह, वीर चोटरानी, रामित टंडन, वेलवन सेंथिल कुमार मिस्र के गीज़ा में विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026; भारत में लाइव स्ट्रीमिंग

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026: गीज़ा में भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किल ड्रॉ का करना पड़ेगा सामना, जानें कहां लाइव देखें

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026: गीज़ा में भारतीय खिलाड़ियों को मुश्किल ड्रॉ का करना पड़ेगा सामना, जानें कहां लाइव देखें

अभय सिंह, वीर चोटरानी, रामित टंडन और वेलवन सेंथिल कुमार मिस्र में एक्शन में दिखाई देंगे। लाइव देखें!

अभय सिंह, वीर चोटरानी, रामित टंडन और वेलवन सेंथिल कुमार का चार सदस्यीय भारतीय दल शुक्रवार से मिस्र के गीज़ा में शुरू होने वालीविश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026में मुश्किल ड्रॉ में जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे।

8 से 16 मई तक पाम हिल्स क्लब और पीजीसी गोल्फ सेंट्रल मॉल में आयोजित की जाने वालीपीएसए विश्व चैंपियनशिप 2025-26भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखी जा सकेगी।

प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (पीएसए) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में विश्व के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पुरुषों के विश्व नंबर 1 खिलाड़ी मुस्तफा असल और महिलाओं में मिस्र की हानिया अल हम्मामी पर सभी की नज़रें होंगी।

विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिजएशियन गेम्सके पदक विजेता अभय सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकल खिलाड़ी हैं। वह अपने पहले दौर के मुकाबले में साथीभारतीय स्क्वैश खिलाड़ीवीर चोटरानी (विश्व नंबर 43) का सामना करेंगे।

इस मैच का विजेता अगले दौर में मौजूदा चैंपियन मुस्तफा असल या जर्मनी के राफेल कांड्रा में से किसी एक का सामना करेगा।

वेलवन सेंथिल कुमार को फ्रांस के छठे वरीयता प्राप्त और मौजूदा विश्व नंबर 5 विक्टर क्रोइन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, विश्व नंबर 40 रामित टंडन अपने पहले मैच में मिस्र के करीम अल तोर्के से भिड़ेंगे, जो रैंकिंग में उनसे 19 पायदान ऊपर हैं।

पिछले साल शिकागो में हुए टूर्नामेंट में भारत का सफर दूसरे दौर में ही समाप्त हो गया था। अनाहत सिंह, वीर चोत्रानी, अभय सिंह और रामित टंडन सभी अपने-अपने मुकाबले हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जबकि वेलवन सेंथिल कुमार पहले ही दौर में डिएगो इलियास से हार गए थे।

अनाहत सिंहसमेत भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी इस साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

भारत ने अभी तक विश्वस्क्वैशचैंपियनशिप के एकल स्पर्धाओं में कोई पदक नहीं जीता है।

स्क्वैशलॉस एंजिल्स 2028में ओलंपिक खेलों में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का सीधा प्रसारण कहां देखें

विश्व स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में स्क्वैशटीवी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इस प्रतियोगिता का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा।

जबरदस्त रोमांच ❄️⛷️ का फिर से लुत्फ उठाएं। सभी रीप्ले, हाइलाइट्स और मेडल मोमेंट्स के लिए कभी भी फ्री में साइन अप करें।

फोटो क्रेडिट 2022 Getty Images