---
title: "विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में अयोग्य, नई दिल्ली; पात्रता तीन घरेलू प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं तक सीमित"
sdDatePublished: "2026-05-07T14:55:00Z"
source: "https://www.olympics.com/hi/news/asian-games-2026-wrestling-selection-trials-india-vinesh-phogat-eligibility"
topics:
  - name: "sport"
    identifier: "medtop:15000000"
  - name: "sport event"
    identifier: "medtop:20001108"
  - name: "sport organisation"
    identifier: "medtop:20001125"
locations:
  - "Uttar Pradesh"
  - "Japan"
  - "India"
  - "Shahdara"
  - "Lucknow"
---


विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स में अयोग्य, नई दिल्ली; पात्रता तीन घरेलू प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं तक सीमित

विनेश फोगाट रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स के लिए दावेदारी से हुईं बाहर

विनेश फोगाट रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एशियन गेम्स 2026 ट्रायल्स के लिए दावेदारी से हुईं बाहर

सिर्फ वो रेसलर जो पिछले साल दिसंबर से कुछ चुनिंदा टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं, वे ही सेलेक्शन ट्रायल के लिए पात्र हैं। विनेश ने 2024 ओलंपिक के बाद से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं की है।

तीन बार की ओलंपियनविनेश फोगाटको बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित मानदंडों के अनुसारएशियन गेम्स 2026के सेलेक्शन ट्रायल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

फेडरेशन के मुताबिक, सेलेक्शन ट्रायल के लिए पात्रता तीन घरेलू प्रतियोगिताओं - 2025 सीनियर नेशनलरेसलिंगचैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं तक सीमित है।

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि फेडरेशन कप फरवरी में हुआ था।

विनेश फोगाट ने इनमें से किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है, क्योंकि वहपेरिस 2024 ओलंपिकके बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर रही हैं और इसलिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं।

उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के तुरंत बाद रेसलिंग से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में विनेश ने कुश्ती में फिर से वापसी की घोषणा की थी।

मैदान से दूर रहने के दौरान उन्होंने एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की, क्योंकि वह पिछले साल जुलाई में माँ बनी थीं।

31 वर्षीयभारतीय पहलवानने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 10 से 12 मई तक होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को अपनी वापसी के लिए चुना था।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के परिणाम चयन ट्रायल में पात्रता के लिए मान्य नहीं होंगे।

फेडरेशन नेएशियन गेम्सके सेलेक्शन ट्रायल इसी महीने के अंत में दो दिनों में आयोजित करने का फैसला किया है।

महिला कुश्ती के चयन ट्रायल 30 मई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे, जबकि पुरुषों कीफ्रीस्टाइलऔरग्रीको-रोमनप्रतियोगिताएं 31 मई को लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में होंगी।

ये ट्रायल सभी 18 ओलंपिक भार वर्गों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में तीन डिसिप्लिन में छह कैटेगरी होंगी।

फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में पिछले प्रदर्शनों पर विचार नहीं किया जाएगा, केवल सेलेक्शन ट्रायल के रिजल्ट पर ही ध्यान दिया जाएगा।

एशियन गेम्स 2026 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले हैं।

जबरदस्त रोमांच ❄️⛷️ का फिर से लुत्फ उठाएं। सभी रीप्ले, हाइलाइट्स और मेडल मोमेंट्स के लिए कभी भी फ्री में साइन अप करें।

केडी जाधव से लेकर बजरंग पुनिया तक, ये है भारत के प्रसिद्ध पहलवानों की पूरी लिस्ट